Post Details

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -11

Ajay Patel

Sat , May 24 2025

Ajay Patel

शक्ति का ग्यारहवा 
नियम 

लोगों को अपने ऊपर 
निर्भर बनाना सीखो" 

ताकतवर वही होता है, जिसके बिना दूसरों का काम आगे नहीं बढ़ता। जिस दिन आप किसी के लिए जरूरत बन जाते हो, उस दिन आपकी असली शक्ति शुरू होती है। 

भूमिका

जब आप किसी के लिए ज़रूरी बन जाते हैं, तो आपके बिना उनका काम रुक जाता है। और यही वह स्थिति है जहाँ असली शक्ति जन्म लेती है। खुद जिंस काम को कर रहे हो उसे इतना सीख लो या उसमें इतने घुस जाओ कि आपके बिना वो काम हो ही नहीं, और साथ ही आसपास के लोगों को इतना न सिखाए कि आपके बिना इनका काम चल जाए।

Rule #11 कहता है: "लोगों को अपने ऊपर निर्भर बनाओं, ताकि वो तुम्हें कभी नजरअंदाज करने या छोड़ने की हिम्मत न कर सकें।"

आसान है : अगर आप इतने महत्वपूर्ण बनो कि आपके बिना दूसरे अधूरे महसूस करें। 


आसान शब्दों में समझो

हर दिन खुद से पूछो: "अगर आज मे दूर चला जाऊ तो सामने वाले का कितना नुकसान होगा?" अगर जवाब है "बहुत ज्यादा" तो आप सही रास्ते पर हो।

अगर जवाब है "कोई फर्क नहीं पड़ेगा" तो आपको अपनी उपयोगिता बढ़ानी होगी। अगर आप दूसरों की ज़रूरत बन जाएं, तो वो आपको छोड़ने से डरेंगे। 

व्यक्तिगत उदाहरण

1. करियर में:

अगर आपकी टीम का हर बड़ा काम आपकी सलाह या एक्सपर्टीज पर टिका है, तो आप अनमोल हो। अगर आप बस "हां में हां" मिलाते हो तो आप कभी भी बदले जा सकते हो।

2. रिश्तों में.

अगर आप अपने प्यार, दया, सलाह, और समर्थन से किसी के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हो, तो वो बिना बोले भी आपकी कद्र करते हैं।

इतिहास से उदाहरण 

1. चाणक्य

चंद्गगुप्त मौर्य के शासन की सफलता चाणक्य की नीति और मार्गदर्शन पर आधारित थी। चाणक्य अनिवार्य थे, बिना उनके राज्य की नीव ही कमजोर हो जाती।

2. स्टीव जॉब्स:

Apple को जब स्टीव जॉब्स से अलग किया गया, तो कंपनी लड़खड़ा गई। और आखिर में उसे वापस बुलाना पड़ा, क्योंकि जॉब्स की सोच अपरिहार्य थी। 

यह नियम क्यों ज़रूरी है?

अगर आप दूसरों के लिए 'चाहत' नहीं, बल्कि 'ज़रूरत' बन जाओ, तो आपकी स्थिति सुरक्षित रहती है। लोग उन्हीं को छोड़ते हैं जिनके बिना उनका काम चल सकता है। लेकिन जिन्हें छोड़ने से उनका अपना नुकसान हो उन्हें वो मजबूती से पकड़कर रखते हैं। 

इसे कैसे अपनाएं?

अपनी एक ऐसी एक्सपर्टीज़/ विशेषज्ञता विकसित करो जो आसानी से किसी और से रिप्लेस न हो सके। सामने वालों की बड़ी समस्याओं के समाधान बनो। अपने व्यवहार, काम, और सोच से ऐसा योगदान करो कि लोग खुद कहें: "इसके बिना काम नहीं चलेगा।" 

आत्मनिरीक्षण

क्या आपकी मौजूदगी से किसी की जिदगी आसान बनती है? क्या आपकी सलाह, ज्ञान या काम ऐसा है जो दूसरों को आप पर टिकाए रखे?

Rulle #11 कहता है

"जरूरत बनो, विकल्प नहीं।"

Rule 12 चाहिए ? तो इस पोस्ट को 3 दोस्तों को भेजो और कमेंट करो: इस नियम ने आपको क्या सिखाया? क्या आपने कभी किसी को छोड़ना चाहा लेकिन वो आपके लिए इतना जरूरी था कि आप नहीं छोड़ सके? 

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -1

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -2

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -3

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -4

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -5

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -6

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -7

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -8

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -9

The 48 Laws of Power अब हिदी में | शक्ति के 48 नियम | part -10

Leave a Reply

Please log in to Comment On this post.